लखनऊ, जून 16 -- लखनऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की बैठक गोमती नगर विशाल खंड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। तय हुआ कि महासभा का स्थापना दिवस 20 जुलाई को सादगी से मनाया जाएगा। महासभा का स्थापना दिवस 18 प्रदेशों में एक ही दिन मनाया जाएगा। लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा की तैयारी करने के लिए लखनऊ जिलाध्यक्ष नारायण दत्त जोशी को अधिकृत किया गया। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह गड़िया, प्रदेश संयोजक बीएस डोलिया, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह बिष्ट, लखनऊ जिला संयोजक युवराज सिंह परिहार, नारायण दत्त जोशी, सोमेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, शैलेंद्र सिंह रावत, हरपाल सिंह गड़िया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...