देहरादून, मार्च 10 -- उत्तराखंड भाजपा ने 17 सांगठनिक जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। उत्तराखंड में रानीखेत और रुड़की में बीजेपी की ओर से किसी भी नेता के नाम पर मुहर नहीं लगाई है। हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई है। भाजपा के जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने आशुतोष शर्मा के नाम की घोषणा की। मंच को संबोधित करते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता देश को पहले मानता है। जिसे जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसे राजनीतिक संगठन से ऊपर उठकर सामाजिक संगठन मानकर पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग विधायक सांसद बनने के लिए ही पैदा नहीं हुए बल्कि समाज और राष्ट्र की जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए पैदा हुए हैं। कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक, विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.