देहरादून, फरवरी 15 -- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत की भाजपा कोर ग्रुप से छुट्टी हो गई है। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश महामंत्रियों को भी कमेटी से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी नजर नहीं आए। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सफाई आई है। दूसरी तरफ भाजपा ने इस बार अपनी प्रदेश कोर कमेटी का आकार छोटा कर दिया है। पिछली बार के मुकाबले इस बार पांच सदस्य कम किए गए हैं। पिछली बार की कोर कमेटी में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और तीरथ सिंह रावत भी थे। लेकिन दोनों को इस बार शामिल नहीं किया गया है। इसी तरह पिछली बार पार्टी के तीन प्रदेश महामंत्री भी कोर कमेटी में थे। लेकिन इस बार कोई भी प्रदेश महामंत्री कमेटी में नहीं है।दुष्यंत गौतम बैठक में नहीं दिखे भाजपा कोर कमेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.