विमल पुर्वाल, फरवरी 22 -- उत्तराखंड सरकार में दायित्व और विधानसभा चुनावों में टिकट की दावेदारी कर रहे भाजपा के कई नेताओं को संगठन ने झटका दे दिया है। पार्टी ने तय किया है कि जिन नेताओं को सरकार में दायित्व मिलेंगे उन्हें 2027 के विधानसभा चुनावों में टिकट नहीं दिए जाएंगे। ऐसे में अब पार्टी के कई नेता उलझन में पड़ गए हैं। दरअसल, सरकार में दो दर्जन के करीब दायित्व खाली चल रहे हैं। इन पदों के लिए पार्टी के सैकड़ों नेताओं ने सरकार और संगठन पर दबाव बनाया हुआ है। यही वजह है कि कई कयासों के बावजूद अभी तक दायित्व बंट नहीं पाए हैं। इस बीच दायित्वों के दबाव को कम करने के लिए संगठन ने एक नई शर्त जोड़ दी है। यह भी पढ़ें- पुष्कर धामी सरकार 11 मार्च को पेश करेगी बजट, गैरसैंण में 9 से 13 मार्च तक सत्र यह भी पढ़ें- गाजीवाली नहीं, आर्यनगर कहा करो;हरिद्वार ...