देहरादून, दिसम्बर 12 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड-सीएयू के कार्यालय में शुक्रवार को हुए विशेष कार्यक्रम में उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट टीम की नई जर्सी का विमोचन किया गया। सीएयू पदाधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों को नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर द ब्लाइंड-नागेश ट्रॉफी(8 वां संस्करण) के लिए शुभकामनाएं दी। यह प्रतियोगिता 15 से 19 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित होगी। कार्यक्रम में सीएयू उपाध्यक्ष अजय पांडे, पूर्व अध्यक्ष गिरीश गोयल, पूर्व महासचिव महिम वर्मा, क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन उत्तराखंड के महासचिव शैलेन्द्र यादव, उत्तराखंड के अध्यक्ष लोकेश सिंह ने खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए प्रेरित किया। सीएबीआई के महासचिव एवं कोच अमनदीप आर्या ने बताया कि खिलाड़ी पिछले दस दिनों से कड़ी मेहनत कर रहे हैं और कप्तान दीपक रावत क...