देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के तहत सोमवार को 12वीं कक्षा के छात्र हिन्दी और दसवीं कक्षा के छात्र हिन्दुस्तानी संगीत की परीक्षा देने पहुंचे। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि जिले में 123 में से 116 केंद्रों में आज परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रिॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...