देहरादून, फरवरी 21 -- देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शनिवार को शुरू हो गई हैं। हालांकि पहले दिन इंटरमीडिएट की ड्रॉइंग व पेंटिंग की परीक्षा होने के चलते छात्रों की संख्या कम थी। लेकिन परीक्षा केंद्रों में गाइडलाइन का पालन करवाने का विशेष ध्यान रखा गया। छात्रों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल आदि नहीं ले जाने दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि देहरादून जिले में 123 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...