काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को बारहवीं की पहली परीक्षा हुई। पहले दिन हिंदी की परीक्षा आयोजित की गई। प्रश्नपत्र में कुल 17 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा देकर आई छात्राओं के अनुसार, प्रश्नपत्र बहुत सरल था, जिसे हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा देकर जीजीआईसी सेंटर से बाहर आईं छात्राओं नेहा, फातिमा, पूजा और शिवानी ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत सरल था और उसे हल करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र में पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू ने भी निरीक्षण किया। बीईओ ने बताया कि 14 केंद्रों में इंटरमीडिएट हिंदी के प्रश्नपत्र की परीक्षा संपन्न हुई। कुल पंजीकृत 2665 परीक्षार्थियों में से 2600 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 65 परीक्षार...