नई दिल्ली, फरवरी 24 -- उत्तराखंड विधानसभा में क्षेत्रवादी टिप्पणियों को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा ने संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तलब किया। पार्टी मुख्यालय में रविवार को उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंत्री भविष्य में मर्यादित शब्दों का प्रयोग करने की हिदायत दी। बकौल भट्ट,मंत्री ने माफी मांगते हुए कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया। उन का किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। अग्रवाल दोपहर बाद अकेले पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से भेंट की। बंद कमरे में हुई बैठक में अग्रवाल ने सदन में हुई घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए खेद जताया। भट्ट ने बताया कि संसदीय कार्यमंत्री को भविष्य में गलत शब्दावली का प्रयोग नहीं करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.