नैनीताल, नवम्बर 30 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025-27 के तहत प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया की तिथियों में संशोधन किया है। कुमाऊं विवि के कुलसचिव की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल ने बताया कि अब प्रथम चरण की काउंसिलिंग की कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। इस अवधि में अभ्यर्थियों को आवंटित कॉलेजों में दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के अंतर्गत योग्य, अयोग्य तथा मैनेजमेंट कोटा से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज आवंटन 3 और 4 दिसंबर को किया जाएगा। इसके बाद द्वितीय चरण में कॉलेज प्रवेश 5 से 9 दिसंबर तक संपन्न होगा। प्रवेश के बाद बची रिक्त सीटों की घोषणा 10 दिसंबर को की जाएगी। कॉलेज स्तर पर आयोजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.