मुरादाबाद, मार्च 7 -- उत्तराखंड पुलिस ने गो-तस्करों से मुठभेड़ में ठाकुरद्वारा के दो तस्कर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हो गए ,जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर की काशीपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गो तस्करों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी का प्रयास किया, तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर इब्राहिम और आरिफ निवासी ठाकुरद्वारा के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने फरार साथियों की पहचान इकबाल और अफजाल के रूप में की है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.