देहरादून, दिसम्बर 16 -- देहरादून। उत्तराखंड पुरोहित समाज का स्थापना दिवस मंगलवार को तुलसी प्रतिष्ठान मंदिर तिलक रोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन व हवन से हुआ, जबकि पारंपरिक गढ़भोज में भड्ढू की दाल, कोदा, झंगोरा व काफली परोसी गई। मंगलवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य हर्षपति घिल्डियाल ने की। मुख्य अतिथि श्री108 महंत कृष्णागिरि जी महाराज ने पुरोहित को समाज का वास्तविक पुरोधा बताया। विशिष्ट अतिथि रामलखन गैरोला ने ब्राह्मण समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। मंच पर हर्षपति गोदियाल, शिवप्रसाद, विजेंद्र प्रसाद ममगाईं, डॉ. राजदीप डिमरी, प्रेम विंजोला, कुठारी, विशाल गुप्ता, रावत व पार्षद अनीता गोयल ने विचार रखे। कार्यक्रम में देवी प्रसाद ममगाईं, दिनेश प्रसाद भट्ट, मुकेश पंत, धीरज मैठाणी सहित अनेक विद्वान उपस्थ...