देहरादून, अगस्त 2 -- जिला पंचायत की सीटों के नतीजों ने भाजपा के दिग्गजों को चौंकाया है। खासतौर मंत्रियों के गढ़ में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर राजनैतिक हलकों में चर्चा होने लगी है। मंत्री सतपाल महाराज को छोड़कर किसी भी मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बढ़त नहीं मिल पाई। रेखा आर्या और गणेश जोशी के विधानसभा क्षेत्र भाजपा और कांग्रेस की बराबर सीटें रहीं। तो डॉ.धन सिंह रावत और सौरभ बहुगुणा के इलाके में पार्टी बैकफुट पर रही है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में पौड़ी जिले की सात जिला पंचायत सीटें आती हैं। यहां भाजपा को तीन सीटें मिली हैं। रेखा आर्य के विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर की चार सीटों में भाजपा और कांग्रेस को दो-दो सीटें मिली हैं। गणेश जोशी के मसूरी विधानसभा में जिला पंचायत की दो सीटें हैं और यहां भी भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.