देहरादून, मार्च 25 -- इंदौर में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में भारत के सभी राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पिकलबॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव अमित राणा ने बताया कि 60 प्लस आयु वर्ग पुरुष डबल्स में उत्तराखंड के ओपी चौहान और कुलदीप सिंह, 50 प्लस आयु वर्ग पुरुष डबल्स में सुखबीर सिंह और कुलदीप सिंह, अंडर 19 बालिका आयु वर्ग में खुशप्रीत ढींढसा, अंडर 16 बालक डबल्स वर्ग में पर्व वर्मा और संस्कार चौधरी, सीनियर महिला में आकृति जोशी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। राणा ने कहा उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पिकलबॉल में उत्तराखंड के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.