रुद्रपुर, फरवरी 4 -- रुद्रपुर। नई दिल्ली में 21-22 फरवरी को नार्थ जोन खेलो इंडिया पेंचक सिलाट गर्ल्स लीग आयोजित होगी। इसमें उत्तराखंड की टीम प्रतिभाग करेगी। उत्तराखंड टीम का चयन ट्रायल 15 फरवरी को रुद्रपुर में होगा। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि लीग में उत्तर क्षेत्र के लगभग 600 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयन ट्रायल में ऊधमसिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.