हल्द्वानी, जनवरी 4 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। उत्तराखंड के जीएसटी कलेक्शन में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में दिसंबर 2024 में जीएसटी कलेक्शन 439 करोड़ रुपये रहा था जो दिसंबर 2025 में घटकर 391 करोड़ रुपये रह गया। इस वजह से राज्य जीएसटी कलेक्शन में 20वें पायदान पर पहुंच गया है। केन्द्र सरकार के जीएसटी पोर्टल के मुताबिक जीएसटी कलेक्शन में राष्ट्रीय स्तर पर 6.1 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई वहीं उत्तराखंड में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। उधर, दिसंबर 2024 में हिमाचल प्रदेश में 201 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ था, जो दिसंबर 2025 में घटकर 181 करोड़ रह गया। राज्य में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसी प्रकार हरियाणा ने दिसंबर 2024 में 1811 करोड़ का कलेक्शन किया। यह दिसंबर 2025 में बढ़कर 1836 पहुंच गया। यहां जीएसटी कलेक्शन में एक फीसदी की ब...