रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 26 -- दो महीने पहले बसुकेदार क्षेत्र के छेनागाड़ की आपदा में लापता लोगों की तलाश के दौरान पांच और शव मिले। साथ ही एक अवशेष भी मिला। इनमें से किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। छेनागाड़ में बीती 28 अगस्त को अतिवृष्टि हुई थी। इस दौरान पानी के साथ आए मलबे में नौ लोग लापता हो गए थे। उसके बाद से लापता लोगों की तलाश के लिए लोक निर्माण विभाग, ऊखीमठ लगातार अभियान चला रहा है। क्षेत्र में भरे मलबे की खुदाई के दौरान शुक्रवार को एक शव और एक अवशेष मिला था। शव के शारीरिक ढांचे और उस पर मिले कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान 25 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र बीरबल सिंह, निवासी भौंर, उच्छोला के रूप में हुई। उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। यह भी पढ़ें- त्योहारों में घर तलाश रहे देहरादून आपदा के मारे, दो हफ्ते पहले आई थी जल प्रलय यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.