देहरादून। ओमप्रकाश सती, मार्च 22 -- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने 50 से अधिक होटलों पर बड़ी कार्रवाई की है। इन होटलों पर प्रदूषण फैलाने के लिए जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही, 68 ईंट-भट्ठों पर भी सख्ती की गई है। इनको पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के रूप में 18 हजार रुपये रोजाना के हिसाब से तय समय तक (अधिकतम एक महीना) जुर्माना भरना होगा। इधर, पीसीबी की सख्ती से होटल व्यवसायी नाराज हो गए हैं। उत्तराखंड होटल एसोसिएशन अपनी समस्याओं को लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलने जा रहा है। बड़े स्तर पर शुरू किया गया है अभियान: पीसीबी ने प्रदेशभर में प्रदूषण फैलाने वाले व्यावसायिक संस्थानों की जांच के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इसके तहत होटल-रेस्टोरेंट, होम-स्टे, उद्योग, ईंट भट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.