नई दिल्ली, मार्च 21 -- उत्तराखंड चारधाम जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों के चालकों को पहाड़ पर गाड़ी चलाने का टेस्ट होगा। हिल टेस्ट देने के लिए 150 रुपये शुल्क चुकाना होगा। इसके बाद ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून स्थित आईडीटीआर झाझरा में बने ड्राइविंग ट्रैक पर हिल इंडोर्स टेस्ट होगा। चारधाम यात्रा पर बीस हजार से ज्यादा कॉमर्शियल वाहन आते हैं। ऐसे चालकों को पहाड़ पर वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस को हिल इंडोर्स करवाना जरूरी है। इस बार परिवहन विभाग ने यह व्यवस्था बदल दी है। अब ऑनलाइन टेस्ट की बजाय वाहन चालकों को ड्राइविंग ट्रैक पर खुद को साबित करना होगा। इस टेस्ट में विफल चालकों को चारधाम यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी। दस मिनट के इस टेस्ट के लिए 150 रुपये फीस तय की गई है, जिसे ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। इसके बाद ऋषिकेश, हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.