देहरादून, दिसम्बर 12 -- राज्य में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया। केंद्रीय वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विश्वविद्यालय बनाने के लिए जमीन के उत्तराखंड सरकार के प्रस्ताव को सैंद्धांतिक सहमति दे दी। हल्द्वानी वन प्रभाग में गोलापार स्थित 12.317 हेक्टेयर वन भूमि पर विश्वविद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। सरकार विश्वविद्यालय में वर्ष 2026 से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है। शुक्रवार शाम खेल मंत्री रेखा आर्या ने केंद्र से मंजूरी मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भूमि रिजर्व फॉरेस्ट के रूप में चिह्नित है। इसे स्थानांतरित करने को लेकर काफी समय से गतिरोध बना हुआ था। वन संरक्षण अधिनियम 1980 की धारा-2 के तहत यह मंजूरी दी गई है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि वन भूमि का कानूनी दर्जा अपरिवर्तित रहेगा। साथ ही कोई अतिरि...