बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर। उत्तराखंड क्रांति दल ने कौसानी से बागेश्वर तक बृहद युवा संवाद यात्रा निकालकर 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। युवाओं को संगठन से जोड़ने के लक्ष्य के साथ निकली इस यात्रा के दौरान 'जय पहाड़, जय पहाड़ी' के नारों से बाबा बागनाथ की नगरी गुंजायमान रही। यात्रा की शुरुआत कौसानी से हुई और रैली गरुड़ होते हुए बागेश्वर पहुंची। बागेश्वर में रैली तहसील रोड, गोमती पुल, एसबीआई तिराहा, सरयू पुल और दुग बाजार से होते हुए नुमाइशखेत मैदान में सभा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा कि उत्तराखंड का युवा आज भी अपने ही प्रदेश में हाशिए पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.