देहरादून, फरवरी 5 -- केन्द्र से इस बार उत्तराखंड को रेल सेवाओं के लिए 26 गुना अधिक बजट मिला है। राज्य में 4769 करोड़ के बजट से नई रेल परियोजनाओं का विकास होगा। वर्ष 2009 व 2014 के मुकाबले रेल बजट में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की गई है। राज्य में वर्तमान में 1,39,491 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार वार्ता में दी। केन्द्रीय बजट को लेकर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बजट में बायोफार्मा क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ का प्राविधान रखा है। इससे उत्तराखंड को बड़ा फायदा मिलने जा रहा है। उत्तराखंड में पैदा होने वाली जड़ी-बूटियों की मांग बढ़ेगी, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। बजट में ग्रीन इनर्जी क्षेत्र के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- देहरादून-नैनीताल समेत 6 ...