हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित होटल में पत्रकारों से केन्द्रीय बजट को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि केन्द्र से इस बार उत्तराखंड को रेल सेवाओं के लिए 26 गुना अधिक बजट मिला है। राज्य में 4769 करोड़ के बजट से नई रेल परियोजनाओं का विकास होगा। वर्ष 2009 व 2014 के मुकाबले रेल बजट में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की गई है। राज्य में वर्तमान में 1,39,491 करोड़ की रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केन्द्र का बजट केवल वर्तमान की आवश्यकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि विकसित भारत-2047 की मजबूत और टिकाऊ आधारशिला रखता है। राज्य में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेज़ी से अंतिम चरण की ओर है। 11 स्टेशन अमृत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किए जा रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.