देहरादून, जून 30 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को स्पेस टेक्नोलॉजी फ्रेंडली स्टेट बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इसमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा स्पेस टेक्नोलॉजी गुड गवर्नेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और प्रदेश के सतत विकास में सहयोगी सिद्ध होगा। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए हिमालयी राज्यों के परिप्रेक्ष्य में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयोग अंतरिक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन विशेष और निदेशक राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र डॉ. प्रकाश चौहान ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। देशभर से आए वैज्ञानिकों और प्रतिभागियों का स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.