पटना, फरवरी 20 -- परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने उत्तराखंड स्थित जवाहर नेहरू युवा केंद्र से बिहार भ्रमण पर आए 40 युवाओं से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किया। मंत्री ने इन्हें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और देश सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए माता-पिता के जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने का संदेश दिया। मौके पर उन्होंने परिवहन विभाग के पूर्व अधिकारी सुरेश सिन्हा के द्वारा लिखी गई 'चालक अनुज्ञप्तियां प्रावधान एवं प्रक्रिया' और 'बिहार के मोटर वाहन कर' किताबों का विमोचन किया। मंत्री ने युवा छात्र-छात्राओं से बिहार की सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व, स्थानीय पकवानों और प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में चर्चा की। कहा कि ऐसे शैक्षणिक और सांस्कृतिक दौरे युवाओं को देश की विविधता और समृद्ध परंपराओं को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं को बिहार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.