देहरादून, जनवरी 3 -- उत्तराखंड के तेजी से विकसित 16 शहरों में पेयजल सप्लाई को मजूबत सिस्टम बनाया जाएगा। विश्व बैंक की 1600 करोड़ की योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने कुछ सख्त मानक लागू कर दिए है। इसके तहत पेयजल योजना के जल निगम को पहले टेंडर कराने होंगे, उसके बाद ही केंद्र सरकार मंजूरी देगी। इन योजनाओं से 16 शहरों की करीब छह लाख आबादी को भरपूर पानी मिल सकेगा।इसी महीने 16 शहरों की योजनाएं होंगी फाइनल जल निगम के एमडी रणवीर सिंह चौहान के अनुसार इसी महीने वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ मिल कर 28 शहरों में से 16 शहरों की योजनाओं को चिन्हित कर फाइनल किया जाएगा। इसके बाद कुल 1600 करोड़ के बजट के 30 प्रतिशत के टेंडर कराए जाएंगे। इसके बाद पूरा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार को भेज कर मंजूर कराया जाएगा। उत्तराखंड के तेजी से उभरते शहरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.