देहरादून, जनवरी 9 -- उत्तराखंड के हर जिले में दो पर्यटन ग्राम अब मॉडल टूरिज्म विलेज के रूप में विकसित किए जाएंगे। ग्रामीण पर्यटन के विकास को गुरुवार को पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में हुई टास्क फोर्स की बैठक में सचिव पर्यटन धीराज सिंह गर्ब्याल ने यह निर्देश दिए। उन्होंने जल्द से जल्द पर्यटन ग्रामों का चयन करने के निर्देश दिए। सचिव पर्यटन ने कहा कि हर जिले में डीएम की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स बनाई जाए। इसमें ग्रामीण विकास, आयुष, उद्यान, कृषि, सगन्ध पौधा केन्द्र, पंचायती राज प्रशिक्षण एवं सेवायोजन समेत अन्य विभागों को भी शामिल किया जाए। गर्ब्याल ने कहा कि जिलों में दो पर्यटन ग्रामों का चयन कर ढांचागत सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव बनाकर पर्यटन विभाग को भेजे जाएं। चयनित गांवों में अधिक से अधिक होम-स्टे निर्माण के साथ गांवों की प्रकृति अनुर...