अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- नगर के धारानौला स्थित स्प्रिंग डेल्स स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कलाकारों ने उत्तराखंड ही नहीं अन्य राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुति से मन मोहा। शनिवार को हुए कार्यक्रम में कलाकारों ने उत्तराखंड ही नहीं कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, मथुरा, राजस्थान से आई टीमों ने लोकसंस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक संगीत ने पूरे वातावरण को उल्लास और सांस्कृतिक विविधता से सराबोर कर दिया। विद्यार्थियों ने आईं टीमों से उनकी संस्कृति, वेशभूषा और परंपराओं से जुड़े प्रश्न पूछे। कलाकारों को उत्तर से बच्चों को विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को समझने और जानने का अवसर मिला। मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह भोज और विशिष्ट अतिथि दीप सिंह डांगी रहे। कार्यक्रम उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला...