उत्तराखंड के शहरों में सिल्वर जुबली बनेंगे पार्क, मार्च 30 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शहरों में देवभूमि सिल्वर जुबली पार्क बनाए जाएंगे। शनिवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वे ग्राउंड में धामी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में धामी ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने कई ऐतिहासिक काम किए हैं। धर्मांतरण, लव-लैंड जिहाद के खिलाफ कड़े काननू लेकर आए। यूसीसी, नकलरोधी कानून के साथ ही सख्त भू-कानून भी लाए हैं। सरकार ने तीन साल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर उनको समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाया है। सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पूरे होने पर प्रदेशभर में जिला, विधानसभा और विकासखंड स्तर पर कार्यकम हो रहे हैं। इनमें मौके पर ही लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.