रुडकी, जनवरी 16 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आईआईटी में आयोजित कार्यशाला को वर्चुअली संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य के लिए आपदा प्रबंधन कोई विकल्प नहीं, बल्कि प्राथमिकता है। सीएम ने आईआईटी रुड़की की ओर से विकसित अर्ली वार्निंग सिस्टम और एआई आधारित पूर्वानुमानों की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से आईआईटी रुड़की के साथ मिलकर काम करने और शोध के परिणामों को सीधे जमीन पर लागू करने का भरोसा दिया। आईआईटी रुड़की और त्रिलोचन उप्रेती स्मृति हिमालयी शोध संस्थान की ओर से आपदा जोखिम लचीलापन एवं न्यूनीकरण विषय पर ओपी जैन सभागार में आयोजित कार्यशाला में वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं और सुरक्षा बलों ने ने भाग लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. केके पंत ने कार्यशाला की अध्यक्षता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...