प्रयागराज, फरवरी 23 -- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने रविवार को महाकुम्भ में पवित्र स्नान किया। संगम में डुबकी लगाने के बाद राज्यपाल ने कहा कि संगम स्नान अत्यंत सौभाग्यशाली अवसर है। स्नान के दौरान दिव्य अनुभूति हुई। महाकुम्भ के प्रबंधन की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया और इसका संचालन उच्च स्तर का रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन ने बहुत ही सुचारू रूप से इसे संपन्न किया है। मैं मुख्यमंत्री और सभी अधिकारियों को बधाई देना चाहता हूं, जो महाकुम्भ को सफलतापूर्वक आयोजित कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.