अमरोहा, मार्च 9 -- अमरोहा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अमरोहा में रहेंगे। दोपहर दो बजे उनका हेलीकॉप्टर श्रीवेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में उतरेगा। मुख्यमंत्री यहां अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। करीब 3:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर वापस देहरादून के लिए रवाना हो जाएगा। उनके आगमन को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं। वहीं, डीएम-एसपी ने भी मौके पर पहुंचते हुए शनिवार को व्यवस्थाओं का जायज लेकर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। डॉग स्क्वायड, बमनिरोधक दस्ता के अलावा चार सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 100 दरोगा व कांस्टेबल समेत 350 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने बताया कि उत्तराखंड समान नागरिकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.