जमुई, जनवरी 6 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी जमुई जिलाध्यक्ष श्री शंभू कुमार के नेतृत्व में सोमवार को उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री (पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री) रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा दिए गए आपत्तिजनक और निंदनीय बयान 20-25 हजार रुपये में बिहार में लड़कियां मिल जाती हैं के विरोध में आक्त्रोश मार्च निकाला गया। यह आक्त्रोश मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कचहरी चौक पहुँचा जहाँ विरोधस्वरूप पुतला दहन किया गया। आक्त्रोश रैली में पान महासंघ के जिलाध्यक्ष शंभू तांती, कोर कमिटी सदस्य महेश तांती, प्रदेश महासचिव मिथिलेश तांती, जमुई प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार पान, विशेश्वर तांती,अजय तांती, सोनू कुमार राम,नरेश तांती, रामानंद कुमार, मुन्ना कुमार, डॉक्टर एच एन गुप्ता, मुकेश सावरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी का...