जहानाबाद, जनवरी 4 -- अरवल निज संवाददाता। उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार की महिलाओं के बारे में दिए गए अपमानजनक बयान के खिलाफ पुतला दहन किया गया। अरवल विकास मंच के अध्यक्ष रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने पुतला दहन के बाद कहा कि भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू पर मुकदमा करते हुए कड़ी सजा दी जानी चाहिये। ऐसे लोग समाज मे एक कलंक के रूप में नेतागिरी को मजाक बना दिये हैं। बिहार के बारे में इस प्रकार की सोच रखने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार ऐसे लोगों को अपने सरकार में मंत्री बनाकर कैसे रख रही है। बिहार बुद्ध और महावीर की धरती है। यहां महिलाओं को लक्ष्मी के रूप में देखा जाता है महिलाओं को सम्मान दिया जाता है। पुतला दहन में संयोजक रजनीश कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.