पौड़ी। हिन्दुस्तान, जून 1 -- उत्तराखंड में पौड़ी के रांसी स्टेडियम में प्रेक्टिस के लिए पहुंचे हरियाणा और राजस्थान के खिलाड़ियों से स्थानीय युवकों ने मारपीट कर दी। इस दौरान एक पैरा एथलीट के एक हाथ और एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने इस संबंध में दो नामजद सहित 10 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हरियाणा और राजस्थान के एथलीटों की टीम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए कुछ दिन से रांसी स्टेडियम में प्रेक्टिस कर रही है। इन खिलाड़ियों में शामिल राजस्थान के सीकर निवासी 19 वर्षीय पैरा एथलीट विकास यादव ने शनिवार को तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि शुक्रवार शाम वह स्टेडियम से तैयारी कर लौट रहे थे। इस दौरान न्यू बस अड्डे पर 10-12 लड़कों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह मदद को चिल्लाए तो राजस्थान के झुंझुनू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.