नई दिल्ली, मार्च 22 -- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, युवती से 60 साल के एक व्यक्ति ने दुराचार कर गर्भवती बनाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिथौरागढ़ से लगे एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बीते गुरुवार को कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उसने बताया, उनकी 35 वर्षीय अविवाहित बहन मूकबधिर है। उनका आरोप था कि 60 वर्षीय सुरेश राम ने उनकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने युवती से तीन बार शारीरिक संबंध बनाए। उसके गर्भवती होने पर मामला उजागर हुआ। परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने शारीरिक पहचान व इशारा करके परिजनों को आरोपी के बारे में बताया। इस पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.