देहरादून, मार्च 11 -- उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में नए शहर बसाने का धामी सरकार प्लान बना है।शहरी विकास एवं आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में नए शहर बसाए जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण को इस संदर्भ में कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए। सोमवार को मीडिया को जारी बयान में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में आज तक सिर्फ नई टिहरी को ही नए शहर के रूप में बसाया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण मैदानी क्षेत्रों में पलायन बढ़ रहा है। इस वजह से शहरों में यातायात और अवस्थापना सुविधाओं पर भारी दबाव है। ऐसे में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शहरों के विकास पर जोर दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.