हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 11 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में आई आपदा में पश्चिम चंपारण के और 11 लोग लापता हैं। इनमें पांच लोगों के परिजनों ने उन्हें मृत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया है। लापता लोगों में सिकटा प्रखंड के मंगलहिया के सात, चनपटिया के तीन व बैरिया के एक व्यक्ति शामिल हैं। मंगलहिया के पिता व दो पुत्रों को मृत मानकर परिजनों ने पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया था। इस तरह धराली की आपदा में अब तक जिले के कुल 14 लोग लापता हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सिकटा प्रखंड के मंगलहिया गांव के परशुराम ठाकुर के पुत्र राकेश कुमार (22), रिपोर्ट दास के पुत्र गुड्डू कुमार (18), स्व. रामेश्वर यादव के पुत्र बृजेश यादव (30), हरिलाल मुखिया के पुत्र संदीप कुमार (18), इन्द्रजीत साह के पुत्र संदीप कुमार (18) का पुतला बनाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.