देहरादून, दिसम्बर 8 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा- 2025 में हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर 240 स्टूडेंट को 'भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण' के लिए रवाना किया। ये स्टूडें अलग-अलग टीमों में विभिन्न राज्यों का भ्रमण करेंगे। एससीईआरटी ननूरखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के जरिए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को भारत की प्रगति, विज्ञान, तकनीक, इतिहास और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने-समझने का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने छात्र -छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वो अपनी डायरी में यात्रा अनुभव लिखने के साथ उत्तराखंड में पहली बार हुए नवाचारों और उपलब्धियों को भी दर्ज करें। मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तराखंड ने देश में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.