हल्द्वानी। मोहन भट्ट, मार्च 29 -- उत्तराखंड में जंगलों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैकों पर हाथियों की जान बचाने को रेलवे विभाग नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। रेलवे और वन विभाग ने मिलकर एनिमल इंट्रूजन सिस्टम तैयार किया है। यह हाथियों को ट्रेन की टक्कर से बचाएगा। इसके तहत ट्रैक के किनारे ऑप्टिकल फाइबर लाइन बिछाई जाएगी, जिस पर हाथी के कदम पड़ते ही अलार्म बज उठेगा। रेलवे और वन विभाग की यह संयुक्त पहल से जंगल से सटे रेलवे ट्रैकों पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। ऑप्टिकल फाइबर लाइन को ट्रैक के किनारे बिछाया जाएगा। जैसे ही हाथी इस लाइन पर पांव रखेगा, रेलवे के निगरानी केंद्र में सायरन बजने लगेगा। तराई केंद्रीय वन प्रभाग डीएफओ कहते हैं कि रेलवे लालकुआं से रुद्रपुर और लालकुआं से गूलरभोज के ट्रैक पर जंगल से लगे क्षेत्रों में एनिमल इंट्रूजन सिस्टम लगाने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.