बरेली, फरवरी 5 -- बरेली, विधि संवाददाता । उत्तराखंड से बरेली आकर चोरी करने वाले गैंग के सदस्य मोहम्मद रजा को विशेष जज गैंगस्टर एक्ट तबरेज अहमद की विशेष कोर्ट ने सश्रम दो वर्ष की कैद की सजा सुनाई। विशेष कोर्ट ने गैंगस्टर पर पांच हजार का जुर्माना लगाया है। एडीजीसी दिगंबर पटेल ने बताया कि थाना जीआरपी बरेली जंक्शन ने 16 मार्च 2019 ने उत्तराखंड से बरेली आकर चोरी करने वाले उत्तराखंड के गैंग पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की थी। उत्तराखंड के इस गैंग के सदस्य मोहम्मद रजा निवासी मोहल्ला इस्लामनगर खटीमा, उत्तराखंड के खिलाफ विशेष जज गैंगस्टर एक्ट तबरेज अहमद की विशेष कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। गैंगस्टर मो.रजा ने बिशेष कोर्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...