देहरादून, दिसम्बर 11 -- पर्वतीय गांधी इन्द्रमणि बडोनी के जीवन पर बन रही डाक्यूमेंट्री फिल्म उत्तराखंड के जननायक इन्द्रमणि बडोनी पर गीत 'कु होलु पर नृत्य के दृश्य सहित अनेक दृश्य मालरोड स्थित शहीद स्थल पर फिल्माए गए। उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी की 100 वीं जयंती पर विशेष रूप से बन रही यह डाक्यूमेंट्री फिल्म बडोनी की 100 वीं जयंती पर मसूरी विन्टर लाइन कार्निवाल में दिखाई जाएगी। फिल्म का मुहूर्त शॉट क्लैप पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश ढौंडियाल ने शहीद स्थल पर दिया। फिल्म के निर्देशक प्रदीप भंडारी, नृत्य निर्देशक अरविंद नेगी, कैमरामैन शिव अरोड़ा शामिल थे। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक प्रदीप भंडारी ने बताया कि पार्वती गांधी के जीवन पर बनाई जा रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म 24 दिसंबर को विंटर लाइन कार्निवल में द...