नई दिल्ली, जनवरी 27 -- देहरादून, मुख्य संवाददाता। रक्षा भू सूचना अनुसंधान संस्थान चंडीगढ़ की ओर से जारी पूर्वानुमान के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों को सर्तक रहने के निर्देश दिए गए हैं। अलर्ट के अनुसार राज्य में 28 जनवरी शाम पांच बजे तक विभिन्न ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी एवं हिमस्खलन की संभावना है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली एवं रुद्रप्रयाग को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3-5deg डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान कम होने से रातें सर्द होंगी। 2500 मीटर और उससे अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.