नई दिल्ली, जनवरी 29 -- उत्तराखंड के उत्पादों को विश्व बाजार तक पहुंचाने में मदद करेगा केंद्र -------------- -गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री मंत्री पियूष गोयल से की मुलाकात -------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता गढ़वाल के भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने गुरुवार को गढ़वाल में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को नई दिशा देने, किसानों की आय में वृद्धि, कृषि नवाचार को प्रोत्साहन तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाज़ार तक पहुँचाने के मुद्दे पर केंद्रीय उद्योग व वाणिजय मंत्री पियूष गोयल से चर्चा की है। गोयल ने इन सभी विषयों पर शीघ्र ही ठोस एवं सार्थक कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया है। बलूनी मुलाकात के दौरान गोयल से गढ़वाल क्षेत्र में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के संबंध में भी चर्चा की है। बैठक में यह भी सहमति बनी कि वाणिज्य मंत्रालय द्वारा वि...