देहरादून, मार्च 18 -- उत्तराखंड की महिला क्रिकेट टीम ने असम में चल रही वुमेंस अंडर-23 वन डे ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन किया है। उत्तराखंड पंजाब को 41 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सीएयू के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमित पांडेय ने बताया अमस में सोमवार को पंजाब और उत्तराखंड के बीच क्वार्टर फाइनल के लिए टक्कर हुई थी। इसमें उत्तराखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 09 विकेट खोकर 221 रन बनाए। इसमें प्रेम रावत ने 62, कंचन परिहार ने 57 और राघवी बिष्ट ने 42 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 44.4 ओवर में 180 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। 42 रन और 03 विकेट झटके वाली उत्तराखंड की कप्तान राघवी बिष्ट इसमें प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। उत्तराखंड की टीम में राघवी, प्रेम रावत, नंदिनी कश्यप जैसे बड़े नाम शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.