कुशीनगर, जुलाई 11 -- कुशीनगर। तुर्कपट्टी सूर्य मंदिर में भगवान सूर्य के जलाभिषेक के लिए शुक्रवार को उत्तराखंड की समस्त नदियों का जल वहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सौंपेंगे। यह जानकारी पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय ने दी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को उत्तराखंड की सभी नदियों का पवित्र जल सूर्य भगवान के अभिषेक के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समर्पित करेंगे। जल संकलन के लिए विनय राय के साथ समिति के सदस्य रामप्रकाश राय, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, आलोक राय, सतीश राय, पवन राय सहित अन्य सदस्य देहरादून पहुंच गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.