अल्मोड़ा, जनवरी 24 -- रामगंगा आरती घाट पर शनिवार को विभिन्न संगठनों की आम सभा हुई। सदस्यों ने राज्य में बढ़त नशे, ठेकेदारी प्रथा, खेती के चौपट होने आदि को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। राज्य की अस्मिता और अवधारणा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। शनिवार को नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन के 43वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन 2 फरवरी 1984 को शुरू किया गया था। इसकी 43 वीं वर्षगांठ पर राज्य के विभिन्न सवालों पर चर्चा के साथ रैली निकाली जाएगी। उपपा के केन्द्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य की अस्मिता, अवधारणा को बचाने के लिए नशे का प्रतिकार कर रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कहा कि राज्यसरकार गांव-गांव में नशे को पहुंचाने का कार्य कर रही है। सरकारों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.