देहरादून, फरवरी 18 -- सरकार वित्तीय वर्ष 2025- 26 का उत्तराखंड बजट 20 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि सरकार 20 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे सदन में बजट पेश करेगी। इससे पहले विधानसभा सत्र की शुरुआत मंगलवार 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। उसी दिन तीन बजे स्पीकर की ओर से राज्यपाल के अभिभाषण को पढ़ा जाएगा। स्पीकर खंडूड़ी ने बताया कि 19 फरवरी से विधिवत रूप से सदन में विधायी कार्य होंगे। इस दिन प्रश्नकाल, शून्यकाल के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा कराई जाएगी। इसके अगले दिन 20 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। विदित है कि सरकार ने अगले वित्तीय वर्ष के लिए कुल एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.