मुरादाबाद, जनवरी 5 -- मुरादाबाद। शहर के होनहार खिलाड़ी संयम अग्रवाल ने उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कमाल कर दिया है। उन्होंने कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। बागेश्वर, उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से उत्तराखंड ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया गया। पांच से छह जनवरी तक चली प्रतियोगिता में किड्स, सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्गों के खिलाड़ी ने भाग लिया। जिसमें जूनियर वर्ग (51 किलोग्राम) में संयम अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...