रिषिकेष, फरवरी 23 -- आईडीपीएल इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय वेटर्न फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। जिसमें 40 प्लस आयु वर्ग में उत्तराखंड एफसी और 60 प्लस आयु वर्ग में कोट ब्लॉक पौड़ी की टीम चैंपियन बनी। सोमवार को आईडीपीएल इंटर कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय वेटर्न फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्यमंत्री गिरीश डोभाल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति रुझान और शरीर को फिजिकल फिट रखने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो सराहनीय है। प्रतियोगिता में 40 प्लस आयु वर्ग की 12 टीमें यूके मास्टर, शिवालिक एफसी, गोरखा यूनाइटेड, पहाड़ी ब्यॉज, हिमालयन ए, उत्तराखंड एफसी, आरवीएफसी, ऋषिकेश यूनाइटेड, हिमालयन बी, मॉर्निंग स्टार, महेंद्रा ब्यायज, सॉकर पैंथर और 60 प्लस आयु वर्ग की चार टीमें यूके मास्टर, येलो, यूके मास्टर ब्लू, कोट ब्लॉक पौड़...